पथरी को गलाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:59

पथरी में राहत पाने के लिए 5 घरेलू उपाय :-

नींबू का रस और जैतून

नींबू का रस पथरी को तोड़ने का काम करता है और जैतून का तेल इसे बाहर निकालने में मददगार है। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें और थोड़ा सा जैतून का तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाकर पिएं। ऐसा करने से कुछ ही समय में पथरी निकल सकती है।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में काटने का काम करता है। दो छोटे चम्मच सिरके को गर्म पानी के साथ लेने से स्टोन की समस्या में काफी राहत मिल सकती है।

अनार का जूस

पथरी की समस्या में राहत के लिए अनार एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसका जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और ये नेचुरल तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है।

इलायची, मिश्री और खरबूजे के बीज

बड़ी इलायची के दानों को पीसकर पाउडर बनाएं। 1 छोटा चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में मिक्स करें और इसमें 1 छोटा चम्मच मिश्री और कुछ खरबूजे के बीज डालकर रातभर भिगोएं। सुबह इसमें पड़ी चीजों को अच्छे से चबाकर खा लें और सारा पानी पी लें। इससे आपको आराम मिल सकता है।

पत्थर चट्टा का जूस

पत्थर चट्टा का पौधा आसानी से मिल जाता है। इसका एक पत्ता लें और उसमें मिश्री के कुछ दाने डालकर पीस लें। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से स्टोन कुछ ही समय में बाहर निकल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info